जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- नए साल के आगमन को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। शहर के कुल 32 प्रमुख स्थानों पर नियमित और सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि नए साल और त्योहारों के दौरान यातायात का दबाव बढ़ जाता है और जश्न के माहौल में लोग अक्सर नियमों की अनदेखी करते हैं। इसे देखते हुए रैश ड्राइविंग और शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस संयुक्त रूप से प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों, हाइवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन जांच करेगी। चेकिंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और इंश्योरेंस की जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.