फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। नए साल के जश्न में दोआबा के पियक्कड़ों ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जाम छलकाने का ऐसा खुमार चढ़ा कि महज एक दिन में ही जिले में करीब 1.25 करोड़ रुपये की शराब गटक ली गई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 25 लाख रुपये ज्यादा है। बढ़ी हुई बिक्री का सीधा फायदा सरकारी खजाने को हुआ और आबकारी विभाग मालामाल हो गया। 31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी की देर शाम तक जिले भर की शराब दुकानों पर जबरदस्त भीड़ नजर आई। कहीं लंबी कतारें लगी रहीं तो कहीं स्टॉक खत्म होने की नौबत आ गई। शहरी इलाकों से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक शराब की दुकानों पर देर रात तक खरीददारी चलती रही। नए साल के स्वागत में लोगों ने जश्न के साथ जाम भी खूब छलकाए। जिले में इस समय कुल 418 सरकारी शराब की दुकानें संचालित हैं। इनमें 317 देशी श...