कन्नौज, जनवरी 2 -- तिर्वा, संवाददाता। नए साल पर क्षेत्र के हविलिया गांव में हर वर्ष भांति इस वर्ष भी सामूहिक हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। गुरूवार को नए वर्ष का जहां जश्न मनाया गया। हविलिया गांव में बाबा कल्याण दास ने सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें आचार्य ने विधि मंत्रों के साथ सुख-समृद्धि को लाने के लिए आहूतियां डालीं। यज्ञ के बाद भण्डारे का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने अपने परिवार के भण्डारे का प्रसाद चखा। इस अवसर पर संत सत्यदेव दास, रामजी दास, भरत दा, लक्ष्मी दास, श्रवण दास, बृजकिशोरी दास, उपेन्द्र कुमार एवं हरिश्चन्द्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...