हजारीबाग, जनवरी 1 -- हजारीबाग | जिला प्रतिनिधि नया साल 2026 हजारीबाग जिले के लिए कई विभागों से नई उम्मीदें लेकर आया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पेयजल और रेलवे जैसे अहम क्षेत्रों में विकास को लेकर आम लोगों की निगाहें सरकार और विभागों पर टिकी हैं। शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को काफी उम्मीदें हैं। हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड की सुविधा शुरू होने, एक दर्जन से अधिक मिडिल स्कूलों के हाई स्कूल में उत्क्रमित होने और प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के बच्चों को समय पर ड्रेस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई जा रही है। इससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग से लोगों को आशा है कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पूरी तरह सदर अस्पताल से स्थानांतरित होकर कॉलेज कैंपस में संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.