गया, दिसम्बर 3 -- जिले के लोगों को नये वर्ष में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए विष्णुपद श्मशान घाट स्थित नये शवदाह गृह का निर्माण अंतिम चरण में है। इस शवदाह गृह के बनने से महज 15 मिनट से आधा घंटे के अंदर इलेक्ट्रिक तरीके से शवदाह हो जायेगा। इस तरह यहां शव लेकर आने वाले लोगों के लिए सामान्य लकड़ी से दाह संस्कार, कम लकड़ी से क्रीमेशन मशीन में दाह संस्कार व इलेक्ट्रीक शवदाह तीनों प्रकार की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज टू के तहत इस शवदाह गृह का निर्माण हो रहा है। तीन करोड़ 33 लाख की लागत से करीब छह हजार वर्ग फीट से इसका निर्माण हो रहा है। यहां शवदाह के शव लेकर आने वाले लोगों के लिए विश्रामालय की व्यवस्था, महिला व पुरुष के लिए शौचालय, पीने का पानी, स्टोर जहां दाह संस्कार से संबंधित सामान मिलेगा। इन सभ...