हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस। नए साल में लोगों के लिए रोटी का स्वाद महंगा हो गया है। गेहूं के दामों में सौ रुपये प्रति कुंतल का ईजाफा हो गया है। इस कारण आटे में एक से दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। पुराना गेहूं का कारोबारियों ने स्टॉक कर लिया है। अभी बाजार में नया गेहूं आया नहीं है। इस कारण आमजन के लिए रोटी पर महंगाई की मार है। यदि मौसम सही रहा तो आमजन को नए गेहूं की आवक से रेट बढने पर विराम लगेगा। इससे लोगों ने राहत की बात है। हाथरस जिले बडे पैमाने पर आलू धान व गेहूं का उत्पादन होता है। इन दिनों खेतों में गेहूं की नई फसल तैयार हो रही है जो कि होली के बाद बाजार में आएगी। इस समय लोग पुराने गेहूं के आटे का सेवन कर रहे हैं। बडे कारोबारियों ने गेहूं का स्टॉक कर लिया है। इस कारण गेहूं रेट में सौ रुपये प्रति कुंतल का ईजाफा हुआ है। गेहूं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.