फतेहपुर, जनवरी 4 -- फ़तेहपुर/खागा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए नए वर्ष की आधिकारिक अवकाश तालिका जारी कर दी है। सचिव द्वारा जारी इस सूची में त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और महापुरुषों की जयंतियों को शामिल किया गया है। कई महत्वपूर्ण त्योहार रविवार को पड़ने के कारण छात्रों और शिक्षकों की छुट्टियों का गणित बिगड़ गया है। इस वर्ष की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, नरक चतुर्दशी व दीपावली तथा छठ पूजा पर्व जैसे बड़े त्योहार रविवार को होंगे। हालांकि कई छुट्टियां रविवार को खराब हुई हैं, लेकिन इस साल में लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार या सोमवार को छुट्टी) के भी कई शानदार मौके मिल रहे हैं। गुड फ्राइडे और बुद्ध पूर्णिमा शुक्रवार को पड़ रहे हैं, जिससे एक सीएल लेने से तीन दिन क...