नई दिल्ली, जनवरी 4 -- निवेश की दुनिया में अक्सर लोग यह सोचते हैं कि सही शेयर चुन लिया जाए या सही समय पर बाजार में प्रवेश और मुनाफावसूली कर ली जाए, तो अच्छा रिटर्न मिल जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि लंबे समय में निवेश की सफलता का सबसे बड़ा आधार अपने पैसे का सही आवंटन होता है। यानी आपके कुल निवेश का पैसा अलग-अलग एसेट क्लास-जैसे इक्विटी (शेयर), डेट (बॉन्ड, एफडी), गोल्ड और अन्य विकल्पों-में किस अनुपात में बंटा हुआ है। निवेश की विविधता का सही मतलब समझ लें, तो बाजार के उतार-चढ़ाव, गिरावट और तेजी के बावजूद आपका पोर्टफोलियो संतुलित और मजबूत बना रह सकता है। हम यहां बता रहे हैं निवेश में विविधता लाने के छह कारगर नियम, ताकि नए और पुराने-दोनों तरह के निवेशकों को यह साफ हो सके कि मजबूत निवेश की नींव कैसे रखी जाती है। निवेश में विविधता क्या है और क्यों जर...