गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- भोरे। एक संवाददाता भोरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए नए साल में बड़ी सौगात मिलने वाली है। क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी छह पुलों का कार्य वर्ष 2026 में पूरा होने की उम्मीद है। इन पुलों के बनने से आवागमन में सुविधा बढ़ेगी, कई गांवों के बीच की दूरी कम होगी और स्थानीय लोगों की आवाजाही के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। भोरे प्रखंड के धरमपुरा में हरदी खाड़ पर बन रहा पुल लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार स्याही नदी पर बैरोग घाट का पुल 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। झरही नदी पर कोइरीगांवा के पास बनने वाले पुल पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विजयीपुर प्रखंड में खनुआ नदी पर चौमुखा-खुटहा के बीच बन रहा पुल 9 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है जबकि छितौना घाट पुल का निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.