मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। नया साल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सौगात देने वाला है। जनपद में करीब 200 पद बैंक सखी के खाली हैं, जिसे विभाग अभियान के तहत भरेगा। इंटरमीडिएट पास बैंक सखी को यह काम का मौका मिलेगा। चयन के बाद स्वयं सहायता समूह के ट्रेनर बैंक सखी को प्रशिक्षण करेंगे। इसके बाद धन निकासी, जमा करने, बीमा करने और खाता खोलने पर इन्हें कमीशन मिलेगा। उपायुक्त स्वतः रोजगार आरपी भगत ने बताया कि यह महिलाओं के लिए काम का अच्छा अवसर है। 8 से 10, 000 आसानी से महिलाएं कमा सकती हैं। जनपद में 469 बैंक सखी क्रियाशील हैं, इसमें कई 15 से 20,000 तक कमीशन के रूप में पा रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में भर्ती की जाएगी। उसके बाद सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को इसमें अवसर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्द...