सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- शिवहर। आधारभूत सरंचनाओं के विस्तार व सुविधाओं से नए वर्ष 2026 में शिवहर की सूरत बदलेगी। क्योकि वर्ष 2025 जाते-जाते नये साल 2026 के लिए मजबूत बुनियाद रख गया। वर्ष 2025 में कई ऐसी योजनायों की नींव रखी गई तथा कई योजनाओं की स्वीकृति मिली जो नववर्ष में जिलेवासियों को उम्मीदों की किरण दिखा रहे हैं। नए वर्ष 2026 में जिलेवासियों शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में कई तोहफा मिलेगा। इन आधारभूत सरंचनाओं के विस्तार व सुविधा से लोगों के लोगों के जीवन की राह आसान होगी। शिवहर शहर में सम्राट अशोक तथा नगर परिषद कार्यालय भवन का निर्माण शुरू होगा। वहीं जल जमाव की समस्या के समाधान को लेकर शुरू करीब 60 करोड़ की लागत वाले स्टॉम वाटर ड्रेनेज प्लान का कार्य नए वर्ष में पूरा होने से वर्षो से जलजमाव क...