समस्तीपुर, जनवरी 1 -- रोसड़ा। नए साल के आगमन के साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। शहर में लंबे समय से प्रतीक्षित कई अहम परियोजनाओं के पूरे होने की आस है और इसकी ठोस कवायद नगर परिषद द्वारा शुरू कर दी गई है। नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर फोकस किया गया है, ताकि 2026 शहरवासियों के लिए विकास का वर्ष साबित हो सके। नगर परिषद की सभापति मीरा सिंह ने बताया कि परिषद की पहली प्राथमिकता महावीर चौक से ब्लॉक कार्यालय तक पीसीसी सड़क का निर्माण है। इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संवेदक के साथ एग्रीमेंट की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। नए साल की शुरुआत में ही यह प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे आवागमन स...