पटना, दिसम्बर 4 -- नए साल में शादी का योग जनवरी के बजाए फरवरी से शुरू हो रहा है। 15 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बावजूद शादियों की शहनाइयां नए साल में 5 फरवरी से ही गूंजेंगी। नए वर्ष में 5 फरवरी से 12 दिसंबर 2026 के बीच शादी-विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। शुक्र ग्रह 1 फरवरी 2026 से उदय हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि शादी-विवाह के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदित होना और अच्छे योग में होना बेहद जरूरी होता है। इन दोनों में से एक भी ग्रह के नहीं रहने पर शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बनता है। सबसे अधिक 12 शादियों का मुहूर्त फरवरी माह में है। इसके बाद मार्च, अप्रैल, मई और जून में शादियों का आठ-आठ मुहूर्त बन रहे हैं। जुलाई में चार, नवंबर माह में चार और दिसंबर 2026 में सात मुहूर्त बन रहे हैं। 11 दिसंबर तक ही इस साल शादी-...