रुडकी, जनवरी 2 -- नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को रुड़की में दिन और रात दोनों समय का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। कृषि-मौसम वेधशाला, आईआईटी रुड़की के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान मात्र 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। दिन और रात दोनों तापमान में आई इस गिरावट ने ठंड को और अधिक तीव्र बना दिया। सुबह और देर शाम के समय सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का अहसास लोगों को दिनभर बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...