संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नागरिकों को नए साल में कई सौगातें में मिलेंगी। इससे उनकी सुविधाएं बढ़ेंगी उनकी समस्याएं दूर करने में आसानी होगी। जिले में निर्माणाधीन मेंहदावल का फायर स्टेशन तैयार है। धनघटा का फायर स्टेशन अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं बेलहर का बन रहा थाना भवन लगभग तैयार हो गया है। जल्द हैंडओवर किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग का ड्रग वेयर हाउस, एएनएम व वेलनेस सेंटर का निर्माण पूरा हो गया है। हैण्डओवर होना बाकी है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग का मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण डीएम आवास के पास हो रहा है। इस साल इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। बेलहर थाने को मिलेगा अपना नया भवन पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल की पहल से वर्ष 2019 में बेलहर कला थाना स्वीकृत हुआ था। प्रशासनिक व आवासीय भवन के ...