देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपने संदेश में कहा है कि नए साल में यूं तो उनकी प्राथमिकता में कई चीजें है। लेकिन सबसे अहम है, अधूरी योजनाओं को पूरा करना और ससमय सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए जिलेवासियों की समस्याओं का समाधान करना। उन्होंने कहा कि ऐसे में मेरी ओर से आप सभी के जीवन में नया वर्ष नई खुशियां लेकर आए और सभी के लिए यह वर्ष उमंगों से भरा हो। सबके जीवन और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द का ऐसा वातावरण बना रहे, जिससे राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और न्यायमूलक प्रगति सुदृढ़ हो। नए साल आगमन के साथ ही जिले का हर निवासी अपने आस-पास के परिवेश को बेहतर बनाने का संकल्प लें। इसके अलावे उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.