गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- नए साल में जीडीए क्षेत्र में अवैध व नक्शे के विपरीत निर्माण के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी जोन में कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जीडीए के सर्वे के अनुसार, उनके क्षेत्र में 321 अवैध कालोनियां विकसित हैं। जबकि जानकार बताते हैं कि इस सर्वे के बाद भी 60 से अधिक अवैध कालोनियां विकसित हो चुकी है। इन कालोनियों में अवैध निर्माण भी चल रहा है। साथ ही प्राधिकरण की कालोनियों में नक्शे के विपरीत निर्माण हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने के बाद जीडीए सचिव ने सभी जोन प्रवर्तन प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर इसपर नजर रहे, जहां भी अवैध निर्माण चलता पाया जाए। उसे तुरंत सील क...