नई दिल्ली, जनवरी 1 -- राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार वासियों को नव वर्ष 2026 की बधाई दी है। उन्होंने बताया है कि नए साल की शुरुआत कैसे करें ताकि फलाफल बेहतर हो। उन्होंने नए साल में आयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की अपील की है। उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने राम मंदिर बनाने पर सवाल उठाए थे और बीजेपी को घेरा था। अपने चैनल टीवाई व्लौग पर तेज प्रताप यादव ने वीडियो संदेश दिया है। लोगों को हैप्पी न्यू ईयर कहने के बाद तेज प्रताप ने सलाह दी है कि साल की शुरुआत धार्मिक स्थलों से करना चाहिए। कहा कि नये साल में जरूर घूमने जाएं। अधिक से अधिक धार्मिक स्थलों पर जाइए। वृंदावन जाएं, बनारस जाएं। आप लोग तो जानते ही है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है।...