वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, हिटी। नववर्ष के उत्साह में लोगों ने खूब शराब पी। वर्ष के अंतिम दिन तीन करोड़ रुपये से अधिक की अंग्रेजी शराब और 75 लाख से अधिक की बीयर बिक गई। अंग्रेजी शराब की बिक्री मामले में यह पिछली बार से 63 लाख रुपये अधिक रही। वहीं बीयर 18 लाख रुपये कम बिकी। जिला आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसम्बर को 3 करोड़ 4 लाख 55 हजार 200 रुपये की अंग्रेजी शराब और 75 लाख 86 हजार 336 रुपये की बीयर बिकी। पिछले वर्ष दो करोड़ 41 लाख आठ हजार की अंग्रेजी शराब और 77 लाख 66 हजार 928 रुपये की बीयर बेची गई थी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार 20 फीसदी अधिक अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...