भागलपुर, नवम्बर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नए साल को लेकर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय हो गए हैं। दिसंबर में पुलिस की सख्ती बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले ही शराब का स्टॉक करने की आशंका जताई गई है। पुलिस मुख्यालय ने शराब तस्करी और माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भागलपुर सहित सभी जिलों को लिखा है। शराब तस्करी पर रोक को लेकर छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाते रहने को कहा गया है। शराब के कांडों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने को कहा गया है। सड़क, ट्रेन और जलमार्ग पर रखनी होगी कड़ी नजर नए साल को लेकर शराब की खेप मंगवाने के लिए शराब माफिया द्वारा सड़क के अलावा ट्रेन और जलमार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको लेकर भी पुलिस मुख्यालय ने सतर्क किया है। भागलपुर सहित सभी जिलों को दिए निर्देश में कहा है कि सड़क पर सख्ती होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.