मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। मिलन विहार स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में गुरुवार को कंबल बांटे गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन यहां निवास करने वाले सदस्यों से मिलीं और गर्म कपड़े, भोजन, हीटर सुविधा को लेकर बात की। बताया कि यहां आश्रय लेने वालों की संख्या 136 है। विभाग की ओर से की गई व्यवस्था से सभी बुजुर्ग खुश हैं। उस दौरान उन्होंने सामाजिक संगठन की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया। बताया कि यहां की सुविधा की प्रदेश स्तर पर प्रशंसा की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...