विकासनगर, जनवरी 1 -- साल 2026 के आगमन का पछुवादून और जौनसार बावर के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। चकराता, देवबन, ठाणा डांडा, मुंडाली, आसन वेटलैंड रिजॉर्ट, डाकपत्थर बैराज पार्क में बुधवार आधी रात को लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सुबह लोगों ने धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना और प्रार्थना कर नए साल की शुरुआत की। नए साल की शुरुआत पर गुरुवार को भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में जुटे। लोगों ने कालसी के काली माता मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल, हनोल महासू मंदिर, चालदा महाराज मंदिर थैना, बालाजी धाम झाझरा, हनुमद् धाम विकासनगर, हनुमान मंदिर गुडरिच, काली माता मंदिर अस्पताल रोड, दुर्गा मंदिर भोजावाला आदि में पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। मस्जिदों और गिरजाघरों में भी नए साल के पहले दिन काफी लोग नजर आए। हर कोई साल के पहले...