अमरोहा, जनवरी 2 -- मंडी धनौरा। गुरुवार रात नगर के मोहल्ला महादेव में नववर्ष पर खाटू श्याम का भव्य श्रंगार कर लखदातार श्याम सरकार की पवित्र ज्योति पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने प्रज्ज्वलित की। श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। भजन गायक राघव वर्मा ने भजन गायन कर वातावरण भक्तिमयी बना दिया। कीर्तन के बाद श्याम बाबा को अर्पण कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा लगाया गया। इस दौरान दूजेंद्र सिंह कोकी, नरेंद्र चौधरी, अनुज यादव, श्याम गर्ग, दुष्यंत सिंह, उत्सव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, भोले आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.