मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। किसी की मां नहीं तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया या फिर कोई बेहद तंगी से जूझ रहा है। इस तरह के जरूरतमंदों की बेटियों की शादियां समाजसेवी जय गुरुदेव द्वारा कराई जा रही हैं। जय गुरुदेव ने अब एक और युवती को गोद ले लिया और शादी करने की बात कही है। उधर नए साल पर समाजसेवी ने परिजनों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन कराया। अपने कार्यों के चलते समाजसेवीआए दिन चर्चा में रहते हैं। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनूप निवासी जय गुरुदेव समाजसेवा के लिए क्षेत्र में जाने जा रहे हैं। वह जरूरतमंद बेटियों की पूरी शादी अपने खर्चे पर करते हैं। जय गुरुदेव ने अब ग्राम मकरंदपुर निवासी बेटी शिवानी को गोद लिया और शादी करने का वीड़ा उठाया है। शिवानी की शादी 14 फरवरी को है। गुरुवार को जय गुरुदेव अपने परिवार के साथ मैनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.