सीतामढ़ी, दिसम्बर 23 -- सीतामढ़ी। नए साल के आगमन को लेकर जिले में जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यादगार बनाने के लिए युवा और परिवार खास योजनाएं तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2025 को विदा कर 2026 के स्वागत को लेकर उत्साह चरम पर है। कोई पिकनिक तो कोई धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत करने की तैयारी में जुटा है। नववर्ष पर खासकर युवाओं में नेपाल घूमने का क्रेज साफ नजर आ रहा है। जिले से महज 20-25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जनकपुर, जलेश्वर, मलंगवा और गौर युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, कई युवा काठमांडू, मनोकामना और पोखरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की भी योजना बना रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता और सुलभ दूरी के कारण नेपाल नए साल पर सैर-सपाटे के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है। नए साल पर जिले के पिकनिक स्पॉ...