नोएडा, दिसम्बर 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नए साल पर जिले को एक इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात मिलेगी। इसे स्थानीय रूट पर चलाया जाएगा। सेक्टर 35 में रविवार देर रात डीडीआरडब्लूए के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह बात कही। इस दौरान डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष एनपी सिंह ने परिवहन मंत्री के सामने पब्लिक ट्रांसपोर्ट न होने के कारण लोगों की समस्याएं रखी। जिले में तीनों प्राधिकरण निगम को संचालन के 50 ई-बसें देंगे। इसका टेंडर हो चुका है। निगम को 100 बसें और टेंडर के जरिए के मिलेंगी। परिवहन मंत्री की ओर से शहर में संचालित होने जा रही सार्वजनिक बस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। 66 सीटर डबल डेकर बस परिवहन निगम की ओर से संचालित होगी। बस नोएडा डिपो प्रबंधन को मिल चुकी है। दो से तीन दिन में इसका संचालन होगा...