अलीगढ़, दिसम्बर 31 -- अलीगढ़। नए साल के जश्न में अवैध शराब खपाने के लिए शराब तस्कर सक्रिय हैं। मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार वत्स ने थाना क्वार्सी क्षेत्र के न्यू अम्बेडकर नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां नन्द किशोर के घर से लिफ्ट अप वोदका के 127 क्वार्टर, लिफ्टअप वोदका ग्रीन एप्पिल फ्लेवर के 43 क्वार्टर व ब्लैक डॉग व्हिस्की के क्वार्टर के बरामद किए गए। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत थाना क्वार्सी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...