बुलंदशहर, जनवरी 1 -- नए साल 2026 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन, मंदिरों में देव दर्शन किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजन करने के लिए उमड़े। विभिन्न आश्रम में जाकर गुरुओं को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने अहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, रामघाट, नरौरा आदि गंगा घाटों पर गंगा स्नान भी किया। गुरुवार को नगर के कचहरी रोड स्थित सत्य ऊँ सिद्धाश्रम में स्वामी सत्येंद्र जी महाराज के सानिध्य में हवन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उधर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ गंगेरुआ में संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन किया। सुबह से ही सिद्ध महापीठ पर महालिंगम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.