वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 2 -- मुरादाबाद मंडल में नए साल पर रेल परिचालन को और व्यवस्थित व सुरक्षित करने के लिए नया वर्किंग टाइम टेबल एक जनवरी से लागू किया जा रहा है। इस नए टाइम टेबल के तहत रेल परिचालन से संबंधित कई परिवर्तन किए गए हैं। इसका उद्देश्य समयपालन सुनिश्चित करना, यात्री व माल परिवहन को अधिक प्रभावी बनाना है। नए टाइम टेबल में रुड़की-देवबंद के बीच 29.55 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन को शामिल किया गया है। यह मार्ग 25 टन एक्सल लोड के लिए उपयुक्त है, जिससे मालगाड़ियों का परिचालन और सुदृढ़ होगा। इसी रेल खंड पर दो नए रेलवे स्टेशन बनेड़ा खास और झबरेड़ा का निर्माण कर इसे रेलखंड में शामिल किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने यात्रियों से एक जनवरी के बाद यात्रा से पहले नई समय-सारणी देखकर ही निकलने को कहा है। यह भी पढ़ें- माघ मेला में श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.