गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- गाजियाबाद। जिले के दो अस्पतालों को नए साल तक अत्याधुनिक ओटी की सौगात मिल जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने ओटी बनाने का काम शुरू कर दिया है। महिला और संयुक्त जिला अस्पताल में फ्लोरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद वॉल का काम शुरू होगा। संयुक्त अस्पताल में तीन और महिला अस्पताल में दो ओटी बनाई जानी है। टेंडर लेने वाली कंपनी ने दोनों अस्पताल में पहली ओटी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि ठेकादर ने 25 दिन में ओटी निर्माण का कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है। मॉड्यूलर ओटी में संक्रमण से बचाव के लिए विशेष एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, एचईपीए फिल्टर, नियंत्रित तापमान और आर्द्रता व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक लाइटिंग, मॉनिटरिंग सिस्टम और आधुनिक एनेस्थीसिया उपकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.