मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- नए साल के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, होटल-ढाबों, प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक बलराम दीक्षित के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नए साल का स्वागत शांति और सौहार्द के साथ करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.