महाराजगंज, दिसम्बर 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नव वर्ष के आगमन को लेकर महराजगंज शहर तैयार हो रहा है। नव वर्ष को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। नव वर्ष को यादगार बनाने में लोग जुट गए हैं। होटल-रेस्टोरेंट रंग बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे हैं। नए साल पर फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर, सदर क्षेत्र के बोकड़ा आदि देवी स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। नए वर्ष का स्वागत करने को लेकर लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर तैयारी की जा रही है। कुछ नवयुवक रात्रि के 12 बजे के बाद महराजगंज शहर के होटलों में केक काटकर नए साल का स्वागत करने का मन बनाए हैं। ऐसे में होटल-रेस्टोरेंट मालिक रंग बिरंगी लाइटों से सजाने में लगे हुए हैं। महराजगंज शहर के दीपक मोदनवाल, गोलू जायसवाल, विनीत शर्मा, श्याम सुंदर, ओम गुप्ता, आनंद पासवान, अजय साहनी, राहुल, रितेश आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.