देहरादून, दिसम्बर 15 -- उत्तराखंड विद्वत सभा साल 2026 में सनातन धर्म के व्रत, पर्व-त्यौहारों को लेकर भ्रम निराकरण के प्रयास में जुट गई है। इसी सिलसिले में आगामी 20 दिसंबर को ट्रांसपोर्टनगर रोड शिमला बाईपास में ज्योतिषीय विचार विमर्श विद्वत गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड विद्वत सभा पिछले कुछ वर्षों से व्रत त्यौहारों पर बढ़ता जा रहे असमंजस को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। गत वर्ष और इस वर्ष भी ये प्रयास किए थे। लेकिन सभी पंचांगकर्ताओं और ज्योतिषविदों में व्रत, पर्व की तिथि को लेकर स्पष्ट राय नहीं बन पा रही थी। वहीं सरकारी कैलेंडर जारी होने से लोगों में असमंजसता को बढ़ावा मिल रहा था। सभा अध्यक्ष आचार्य हर्षपति गोदियाल ने बताया कि इस विमर्श में सभी ज्योतिष विद, धार्मिक संगठन औ पंचांगकर्ता एक राय बनाकर सरकारी कैलेंडर के लिए सुझाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.