नोएडा, दिसम्बर 28 -- नोएडा बस डिपो से 30 दिसंबर से नए साल के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू होगी। इसमें उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार,और हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त बस चलाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार हर साल नया वर्ष मनाने के लिए इन शहरों को बड़ी संख्या में यात्री निकलते हैं। करीब एक हफ्ते तक अतिरिक्त बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। डिपो की सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलने वाली हैं। डिपो से तमाम शहरों के लिए बसे चलती हैं। सभी बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा है। यात्री www.upsrtc.up.gov.in पर क्लिक करके बस में सीट बुक करा सकते हैं। डिपो की अपनी वातानुकूलित बसें नहीं हैं। अन्य डिपों की वातानुकूलित बसें नोएडा डिपो होकर निकलती हैं। इसमें आगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.