प्रयागराज, जनवरी 1 -- प्रयागराज । साल के पहले दिन संगम तट, पार्कों, मॉल्स और रेस्टोरेंट शहरवासियों से गुलजार रहे। हर कोई एक-दूसरे को नए साल की बधाई देता रहा और परिजनों व शुभचिंतकों के साथ खुशियों में डूबा रहा। गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी। मंदिरों में दर्शन-पूजन को पहुंचने वालों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल में संकल्प पूरा होने की बधाई देते रहे। वहीं आजाद पार्क, मिंटो पार्क, भरद्वाज पार्क, खुसरोबाग से लेकर सभी रेस्टोरेंट, होटल और मॉल में भीड़ रही। पार्कों में इस कदर भीड़ रही कि लोगों को प्रवेश के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतार लगने लगी थी। बंधवा स्थित लेटे हुए हनुमानजी मंदिर, हनुमत निकेतन, नागवासुकि मंदिर, सांई मंदिर, मां अलोपशंकरी मंदिर, ललिता देवी, कल्याणी देवी, दशा...