कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता नए साल के पहले दिन जिले की पुलिस ने कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 159 लीटर महुए की शराब बरामद की गई। नूतन वर्ष की शुरूआत पुलिस भी गुड वर्क से ही किया करती है। यही वजह रही कि महुए की शराब बनाकर बेचने वालों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। इसका दूसरा कारण यह भी था कि शराब के नशे में कहीं किसी तरह का कोई हंगामा-बवाल नहीं हो। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर चलाए गए अभियान में सरायअकिल पुलिस ने मल्हीपुर निवासी रमेश निषाद को 20 लीटर, संदीपन घाट पुलिस ने मोहिद्दीनपुर निवासी बड़ेलाल को सात लीटर, सैनी पुलिस ने धुमाई निवासी विपिन को 25 लीटर, पिपरी पुलिस ने पठन पुरवा निवासी रामतीरथ को 20 लीटर, गेरिया खालसा निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.