लखनऊ, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन यूपी में तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी। इसमें 21 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया। इनमें कई अफसरों का प्रमोशन के कारण ट्रांसफर किया गया है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसर को भी तैनाती दी गई है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाली अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व और एसवीएस रंगाराव को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद एवं निदेशक भूमि अध्याप्ति से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन बनाया गया है।इसके अलावा अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से वहीं पर सचिव बना दिए गए है। नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधक से महानिरीक्षक निबंधक, मोनिका रानी प्रभारी महा निदेशक स्कूल शिक्षा से महानिदेशक स्क...