लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- साल के पहले दिन धूप खिलने से मिली थोड़ी राहत के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के चलते गलन ने लोगों को परेशान कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दिन चढ़ने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली और लोग पूरे दिन अलाव जलाकर तापते नजर आए। सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह अलाव सुलगते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भले ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से बढ़कर आठ डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन तेज सर्द हवाओं ने सर्दी का असर कई गुना बढ़ा दिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही, जिससे पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। घने कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.