लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- नए साल के स्वागत के जश्न में जिले के शराब के शौकीन एक दिन में ही 54 हजार लीटर शराब पी गए। शराब पर 1.90 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। आबकारी विभाग ने भी 31 दिसम्बर को एक घंटा अधिक दुकानें खोलकर शराब की बिक्री की। शराब के शौकीनों से आबकारी विभाग का राजस्व भी काफी बढ़ा है। आम दिनों की अपेक्षा करीब 25 प्रतिशत राजस्व बढ़ा है। साल 2025 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए लोग पहले से ही तैयारियों में लग गए। जगह-जगह आयोजन किए गए। रेस्टोरेंट, होटलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं शराब के शौकीनों ने भी पहले से ही तैयारी कर ली। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के जश्न में खूब शराब गटकी। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 1.90 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को 5...