कटिहार, जनवरी 1 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि टिक-टिक करती जैसे ही घड़ी की सूई ने रात 12 बजने का संकेत दिया लोग नए साल के जश्न में डूब गए। हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ साल 2026 का लोगों ने स्वागत किया। मध्य रात्रि से आतिशबाजी कर लोगों ने नववर्ष का खैरमकदम किया। देर रात से ही लोगों ने वाट्सएप, फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से नए साल की एक दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर देर शाम से ही टेंट लगा साउंड सिस्टम पर विभिन्न फिल्मी गीतों व हैप्पी न्यू ईयर की गीत के साथ युवाओं की टोली थिरकती नजर आई। नए साल के एक दिन पूर्व से ही पिकनिक स्पाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा बुधवार शाम से ही विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त करती नजर आई। नए साल का जश्न मनाने क...