रामपुर, दिसम्बर 31 -- नए साल की अगवानी को बीते कई दिन से सज रहे शहर ने रात 12 बजते ही खूब धड़का किया। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। वहीं, डीजे पर नाचते युवाओं ने कहा हैप्पी न्यू ईयर। 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत को लेकर शहर में बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। लिहाजा, बुधवार की रात लोगों ने नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत किया। होटलों में जश्न की शुरुआत हुई। रात करीब आठ बजे से जश्न शुरू हो गए थे। रात में कड़ाके की सर्दी की वजह से भले ही ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। लेकिन, होटलों में खूब धमाल मचाया गया। हाईवे स्थित एक होटल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे। यहां गीत व संगीत की धुन पर लोग आधी रात तक झूमते हुए नजर आ रहे थे। इसी तरह एक अन्य होटल में भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन...