औरैया, दिसम्बर 30 -- नए साल के स्वागत को लेकर औरैया पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। बुधवार की शाम सात बजे से लेकर आधी रात तक शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और निजी मैरिज होम में नए साल के जश्न की धूम रहेगी। इस बार बीते वर्षों की तुलना में शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बाजार से लेकर होटल कारोबार तक में रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैफे में डीजे नाइट, फैमिली डिनर, कपल पार्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पैकेज तैयार किए गए हैं। शाम होते ही लोग परिवार और दोस्तों के साथ जश्न का हिस्सा बनने पहुंचेंगे। वहीं, गिफ्ट की दुकानों पर नए साल की शुभकामनाओं के लिए तरह-तरह के गिफ्ट, कार्ड, सजावटी सामग्री और केक सजे नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया, गिफ्ट और व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए नए साल की बधाइय...