कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नए साल के स्वागत के मौके पर होने वाले जश्न के लिए जिला तैयार हो गया है। होटल व रेस्टोरेंट अब इस जश्न में चार-चांद लगाने को तैयार हैं। इसके लिये लोगों को खान-पान के साथ अलग-अलग तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। फैमिली के साथ आने वालों के लिए भी अलग से इंतजाम की बात कही जा रही है, जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 2025 की विदाई के साथ 2026 के स्वागत के लिये युवाओं में खासा जोश दिख रहा हैं। इसके लिये अलग-अलग तैयारियां की जा रहीं हैं। इसमें युवा डीजे के फ्लोर पर डांस के साथ खान-पान पर भी अलग इंतजाम की तैयारी कर रहे हैं। बीते वर्षों में नववर्ष के स्वागत के लिए होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने भी विशेष तैयारी की है। इसके लिए रेस्टोरें...