आजमगढ़, जनवरी 1 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार को दिनभर लोग नए साल के उल्लास में डूबे रहे। चारों तरफ नववर्ष की उमंग और उत्साह दिखा। आधी रात से शुरू हुआ एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला गुरुवार की रात तक चला। दिनभर एक-दूसरे को पुष्पगुछ देकर नए साल की मुबारकबाद दी जाती रही। नए साल के पहले दिन गुरुवार की सुबह स्नान कर लोग मंदिरों में मत्था टेकने पहुंच गए। परिवार और बच्चों के साथ भगवान के सामने मत्था टेककर नए साल में सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के दक्षिणमुखी देवी मंदिर, लाल डिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गाजी मंदिर, भंवरनाथ, बऊरहवा बाबा आदि मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा था। हर कोई भगवान के दर्शन-पूजन के साथ ही नए साल की शुरुआत करना चाहता था। यही वजह रही कि मंदिरों में प्रमुख त्योहारों से ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.