कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंद नगर के गुजैनी एफ ब्लॉक में तीन युवकों ने नए साल के उत्सव पर बमबाजी कर दी। इससे साड़ी कारोबारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि वह साड़ी का कारोबार करते हैं, घर के ग्राउंड फ्लोर में उनका शोरूम है। बताया कि 1 जनवरी की शाम वह दुकान पर बैठे थे, जबकि उनकी कार शोरूम से कुछ दूरी पर गली में खड़ी थी। शाम करीब 5:45 बजे तीन युवक पैदल आए और कुछ देर बाद दोबारा वापस जाकर उनकी कार में बमबाजी कर दी। तेज धमाका सुनकर वह बाहर निकले तो आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो उनकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया था, शोरूम के सीसीटीवी खंगाले जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। गुजैनी थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.