रांची, जनवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नए साल के आगमन पर राज्य के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग एवं प्रयासों से झारखंड को मजबूत राज्य बनाएंगे। साथ ही वर्ष-2026 सभी के जीवन में खुशियां तथा सुख-समृद्धि लाए। राज्य में शांति-सद्भाव का वातावरण बना रहे। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना एवं विकास सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण कार्य सचिव के श्रीनिवासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस सचिव पूजा सिंघल, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा,...