नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। इस अवसर पर होने वाली पार्टियों के लिए बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी हैं। नए साल पर होने वाले आयोजनों के लिए ग्रामीण इलाकों, सेक्टरों और हाउसिंग सोसाइटियों में खास इंतज़ाम किए जा रहे हैं। घरों में पार्टियां आयोजित कर रहे हैं और होटलों, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। घरों, फार्महाउस, क्लबहाउस और होटलों में होने वाली पार्टियों में शराब परोसने से पहले आबकारी विभाग से अस्थायी लाइसेंस लेना जरूरी है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बिना लाइसेंस शराब परोसना महंगा पड़ सकता है। बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर जुर्माना लगाएगा और केस दर्ज होगा। विभाग ने जांच के के लिए टीमें बनाई हैं। ये टीमें चेक करेंगी कि पार्टी वाली जगहों, होट...