मेरठ, जनवरी 2 -- मवाना। नगर व देहात में नए साल का पहला दिन कड़ाके की ठंड और तेज सर्द हवाओं के बीच बीता। सुबह से ही ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पूरे दिन ठंड का असर बना रहा और लोग गर्म कपड़ों में भी सर्दी से बचते नजर आए। तेज ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे। केवल अत्यंत आवश्यक काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले, जिसका सीधा असर हाईवे पर यातायात और बाजारों की रौनक पर देखने को मिला। सर्द मौसम का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए और कई दुकानदार ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे। मवाना नगर के सुभाष बाजार, मुन्नालाल बाजार, खतौलिया चौक व गोल मार्केट में जहां दिनभर भीड़ रहती थी, वहां पर सर्द हवाओं के कारण गुरुवार को कम ग्राहक दिखाई दिये। मौसम...