रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एमएससी डेटा साइंस पाठ्यक्रम समिति की बैठक आईक्यूएसी सेल में हुई। ऑनलाइन माध्यम से जुड़े कुलपति ने प्रस्तावित पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से 30 सीटों के साथ एमएससी डेटा साइंस प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी। विस्तृत चर्चा के बाद एक बोर्ड ऑफ स्टडीज का गठन किया गया, जिसे अंतिम अनुमोदन के लिए विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कुलपति डॉ. सिंह ने वर्तमान समय में डेटा साइंस जैसे व्यावसायिक और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से अंतिम सेमेस्टर में उद्योगों के साथ अनिवार्य इंटर्नशिप सुनिश्चित करने का निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.