वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। परिषदीय स्कूलों की कक्षा-4 के लगभग सभी मुख्य विषयों की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किए गए हैं। बदले पाठ्यक्रम में काशी की विभूतियों को शामिल किया गया है। बच्चों को अब काशी की बेटी रानी लक्ष्मीबाई, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, पं. छन्नूलाल मिश्र और गिरिजा देवी के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। यहीं नहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की संस्तुतियों के अनुसार यहां क्षेत्रीय ज्ञान और लोकाचार की शिक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। राज्य शिक्षा संस्थान और एनसीईआरटी की तरफ से तैयार इन किताबों को नए सत्र से लागू कर दिया जाएगा। कक्षा-4 की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विज्ञान आदि पुस्तकों में ये बदलाव किए गए हैं। काशी की बेटी रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के उल्लेख के साथ ही लोकमाता अहिल्याबाई और उनके राज्य महेश्वर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.